मनोरंजन। बचपन से साथ रहने वाले वरुण धवन और नताशा दलाल ने परंपरागत हिंदू रीति-रिवाज से अग्नि को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए। शादी करने के बाद रात करीब दस बजे वरुण धवन और नताशा दलाल मीडिया से मुखातिब हुए। शादी के इस ख़ास मौके को यादगार बनाने के लिए वरुण और नताशा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। देश के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने वरुण धवन का शेरवानी डिजाइन किया था। वहीँ नताशा दलाल ने खुद का डिजाइन किया हुआ लंहगा इस ख़ास मौके पर पहना हुआ था। शादी (Varun Natasha First Night Pic) के बाद मीडिया के सामने आये वरुण और नताशा बेहद खुश दिखे।

Varun Natasha First Night Pic
वरुण और नताशा की शादी “द मैन्शन हाउस” में संपन्न हुई। शादी के बाद नताशा के साथ “द मैन्शन हाउस” के गेट के बाहर आने के बाद, वरुण ने सबसे पहले वहाँ मौजूद लोगों को शुक्रिया अदा करने के साथ शादी की शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इसके बाद दोनों ने मीडियाकर्मी को मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की।
इससे पहले वरुण और नताशा की शादी “द मैन्शन हाउस” में शाम करीब 6 बजे मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के दौरान मेहमानों ने पंजाबी गानों की धुन पर जमकर डांस किया। आपको बता दें की वरुण और नताशा की मेंहदी की रस्म 23 जनवरी को निभाई गयी थी।
यह भी पढ़ें : – हथियार के बल पर महिला के साथ 35 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

वरुण और नताशा ने अपनी शादी मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में रचाई, जिसमे महज 40 लोगों को ही बुलाया गया था। शादी में किसी भी बड़ी हस्ती को नहीं बुलाया गया था। साथ ही शादी में सम्मिलित होने से पहले सभी का कोरोना जांच कराया गया था।