तुलसी के पौधे का औषधीय गुण जानकार हो जाएंगे हैरान, कई बीमारियों में बेहद काम आता है, स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद।
हेल्थ। भारत में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां तुलसी का पौधा नहीं होगा। खासकर हिन्दू परिवार में तुलसी के पौधे का एक अलग ही महत्व है। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है, सुबह-सुबह तुलसी के पौधे की लोग पूजा भी करते हैं। तुलसी के पौधे का हिन्दू धर्म में पौराणिक महत्व तो है ही लेकिन इसके औषधीय गुण जानकर (Health Benefits of Tulsi Leaves) हैरान हो जाएंगे। तुलसी की पत्तियों को स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना गया है। आमतौर पर तुलसी के पौधे के कई गुण सभी लोग जानते हैं, लेकिन कई गुण ऐसे भी हैं जिसके बारे में आपको जानना चाहिए तो आइये आपको बताते हैं अनजाने गुणों के बारे में।
Health Benefits of Tulsi Leaves
यह भी पढ़ें : – प्रेग्नेंसी के दौरान भूलकर भी ना खाये ये दवा, बच्चे का IQ लेवल कम कर सकता है
मानसिक तनाव कम करता है
आज की जीवनशैली में तनाव आम बात हो गयी है, तनाव को कम करने में तुलसी की पत्तियां काफी उपयोगी मानी जाती है। तनाव भगाने के लिए आप तुलसी की पत्तियों को दूध में डालकर उबाल लें फिर उस दूध को पि जाएँ। आपको झट से आराम मिलेगा यह नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें : – पीरियड के दर्द को कम करने में काम आएंगे ये उपाय Periods pain home remedies
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
तुलसी के पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लिमेंट्री के गुण पाए जाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, साथ ही फ्लू जैसी बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है।
यह भी पढ़ें : – दांत की वजह से भी हो सकते कैंसर का शिकार जानिये बचने के तरीके
महिलाओं में पीरियड (माहवारी) संबंधी समस्याएं
महिलाओं के लिए महीने के वे दिन काफी मुश्किल भरे होते हैं। हर महीने होने वाले पीरियड (माहवारी) के दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिन महिलाओं को नियमित पीरियड (माहवारी) नहीं आते हैं उन्हें तुलसी के बीज का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। इनका नियमित सेवन करने से महिलाओं में अनियमित पीरियड (माहवारी) की समस्या दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें : – Benefits of Goat Milk : बकरी के दूध पीने से होते हैं यह फायदे जानिये ?
सर्दी-खांसी को दूर भगाये
तुलसी के पत्तियों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाकर पिने से सर्दी-खांसी में काफी राहत मिलती है। काढ़ा बनाने के लिए पानी के साथ तुलसी की कुछ पत्तियां, काली मिर्च और मिश्री मिला लें,