बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बीती रात एक युवती के साथ गैंगरेप करने के बाद तड़पा-तड़पा कर मारने की वारदात सामने आयी है। मृतका दूध लाने के लिए बजाजार गयी थी, रास्ते में कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। फिर मकई के खेतों में रातभर गैंगरेप करने के बाद युवती को तड़पा-तड़पा कर मार (College girl rape & murder in begusarai) डाला। युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को बिना कपड़ों के ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को युवती का शव नग्नावस्था में मिला। यह घटना बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर वार्ड के निवासी के साथ हुई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
College girl rape & murder in begusarai
मृतका के परिजनों के अनुसार भूषण महतो की बेटी अन्नू कुमारी बीती रात को दूध लाने के लिए बाजार गयी थी। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। रात भर खोजने के बाद भी जब अन्नू का पता नहीं चला तो थक हारकर घर लौट गए। अगली सुबह जब परिजन कुछ लोगों के साथ फिर से अन्नू की तलाश में बाहर निकले, तभी कुछ लोगों को अन्नू की लाश बिना कपड़ों के मकई के खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया की पुलिस में दर्ज की गयी एफआईआर में लड़की की नग्न लाश मिलने की बात छुपाई गयी है। लड़की की लाश जिस अवस्था में मिली थी, देखकर साफ़ पता चल रहा था की उसके साथ बेरहमी से सामूहिक बलात्कार किया गया है। लड़की के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर दांत के निशान थे। उसे मारने के पहले बुरी तरह से टॉर्चर किया गया था। खेतों में लड़की को घसीटने के भी निशान है। हालांकि मृतका के साथ क्या हैवानियत की गयी थी इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो जायेगी।
पुलिस अधिकारी ने बताया की मृतका के परिजनों के आवेदन पर दो नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को संदेह है की मृतका और आरोपी युवक के बिच प्रेम सम्बन्ध था। फिलहाल मामले के हरेक पहलु पर जांच चल रही है।