मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले से मानवता को झकझोरने वाली खबर सामने आ रही है। वहशी दरिंदे अब बेबस लाचार लड़कियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी के हरलाखी थाना अंतर्गत कौवाहा बरही गांव में एक गूंगी-बहरी नाबालिग लड़की के साथ 5 लड़कों द्वारा गैंगरेप (Gangraped by 5 people in madhubani) करने की वारदात सामने आयी है। इतना नहीं नहीं गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को किसी नुकीली चीज़ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। अपने कुकृत्य को छिपाने के लिए लड़की की दोनों आँखों को भी फोड़ दिया। लड़की को गंभीर हालत में मधुबनी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Gangraped by 5 people in madhubani
पीड़ित लड़की के गाँव के मुखिया ने बताया की पीड़ित लड़की गाँव के ही कुछ लड़कों के साथ बकरी चराने के लिए गयी थी। गाँव के बाहर पडोसी गाँव के कुछ लड़के पीड़िता को अपने साथ झाड़ियों में ले गए। जहां नाबालिग लड़की के हाथ-पैर को बाँध दिया, फिर बारी-बारी से 5 दरिंदों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान लड़की को ज़्यादा तकलीफ देने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट को किसी नुकीली चीज़ से क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद फिर से गैंगरेप किया।
यह भी पढ़ें : – “प्लीज भैया मुझे छोड़ दो” दर्द से बिलबिलाती रही युवती, दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में नुकीले पत्थर डालकर किया गैंगरेप Gangraped by 5 people in madhubani
दो बार गैंगरेप करने के बाद लगभग मरणासन्न स्थिति में पहुँच चुकी पीड़िता, दरिंदों को पहचान ना सके इसके लिए उसकी आँखों को फोड़ दिया। गूंगी होने के वजह से पीड़िता चीख भी नहीं पायी और बेहोश हो गयी। हैवानियत की हद पार करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। एक लड़के ने गाँव में पीड़िता के साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। गाँव क मुखिया ने बताया की जब हम गांववाले वहाँ पहुंचे, तो पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में बेहोश पड़ी हुई थी। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट (Gangraped by 5 people in madhubani) से खून बह रहा था। हमलोग उसे लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां हालत नाजुक होने की वज़ह से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उसकी तलाश की कोशिशों में जुटी हुई है।