सुंबा। अगर आपको ये कहा जाए की एक ऐसी जगह है, जहां कोई लड़की पसंद आने पर आप उसे ज़बरदस्ती उठा कर अपने साथ ले जा सकते हैं। साथ ही जब तक वो गर्भवती नहीं हो जाए, तब तक उसके साथ ज़बरदस्ती सम्बन्ध (Kidnapping for bride) भी बना सकते हैं। परन्तु वहाँ की पुलिस और लड़की के परिजन आपको कुछ नहीं कहेंगे, तो आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे। परन्तु 20वीं सदी में भी इंडोनेशिया के बाली के पूर्वी हिस्से में सुंबा नाम के एक टापू पर यह अजीबो-गरीब परम्परा निभाई जाती है। इसी परम्परा के तहत एक पुरुष ने युवती को उसके घरवालों के सामने उठाकर अपने साथ ले गया। लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटाती रही, परन्तु परिजनों ने भी लड़की की कोई मदद नहीं की। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रथा की आलोचना होने लगी।
Kidnapping for bride
दरअसल यहां एक प्राचीन प्रथा के अनुसार, किसी भी पुरुष को अगर कोई लड़की पसंद आ जाती है, तो उस लड़की को वह उसके घर से ज़बरदस्ती उठाकर ले जाता है। इसमें लड़की की मर्जी की कोई अहमियत नहीं होती है। लड़की का अपहरण करने के बाद पुरुष उसे अपने घर लेकर जाते हैं, जहां लड़की की मर्जी के खिलाफ ज़बरदस्ती सम्बन्ध (Kidnapping for bride) बनाया जाता है। सम्बन्ध बनाने से इंकार करने पर पुरुष लड़की को जानवरों की तरह पीटते हैं। लड़की के साथ जानवरों की तरह तब तक सम्बन्ध बनाया जाता है, जब तक वह गर्भवती नहीं हो जाती है।
ये सब इसलिए किया जाता है, ताकि लड़की शादी के लिए हाँ कर दे। गर्भ ठहर जाने पर लड़की के पास भी हां कहने के सिवा कोई चारा नहीं रह जाता है। उसके बाद बलात्कारी पुरुष उस लड़की से शादी कर लेता है। इतना सब कुछ लड़की के परिजनों और पुलिस की जानकारी में होता है। परन्तु यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है, जिसकी वजह से लड़कियों के साथ ऐसी क्रूरता बेरोक-टोक चलती है।
इस प्रथा को बंद करने की मांग वीमेन राइट्स ग्रुप ने रखी है, इसके बाद भी यह प्रथा चली ही आ रही है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे एक युवक एक युवती को उसके परिजनों के सामने ज़बरदस्ती उठाकर ले जा रहा है। लड़की बेबस नजरों से छोड़ देने की गुजारिश कर रही है, परन्तु लड़की को भोगने (Kidnapping for bride) की ख़ुशी उस युवक के चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रथा की आड़ में कई युवतियों के साथ ज़बरदस्ती बलात्कार करने के बाद कई लोगों के साथ सोने पर मजबूर किया जाता है।