गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के युवक को अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल जाना मंहगा साबित हुआ। दरअसल पति ने ज़बरदस्ती अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया, जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर (Wife cut private part of husband) अलग कर दिया। युवक की चीख सुनकर ससुराल वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना यूपी के कुशीनगर जिले के रामपुर चौराहा (हरबंश पट्टी) की है। पीड़ित युवक गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव का रहने वाला है। गंभीर रूप से ज़ख़्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Wife cut private part of husband
गंभीर रूप से ज़ख़्मी युवक ने बताया की करीब आठ महीने पहले उसकी शादी कुशीनगर के हरबंशपुर की रहने वाली विभा कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी ससुराल की तरफ से मिले गहनों को लेकर फरार हो गयी थी। बाद में किसी तरह से समझा-बुझाकर पत्नी को वापस ले आया था। कुछ दिनों बाद पत्नी एक बार फिर से नाराज होकर मायके चली गयी। बुधवार को उसकी पत्नी ने उसे फ़ोन कर वापस ले जाने को कहा।
यह भी पढ़ें : – बर्बरता दो नाबालिग लड़कियों से रेप कर उनके प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या
नाराज़ पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक ने रात में खाना खाया और पत्नी के साथ एक कमरे में सोने चला गया। युवक ने बताया की रात में सोने के दौरान दोनों के बीच शारीरिक सम्बन्ध भी बने, फिर पत्नी के साथ ज़बरदस्ती अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया। रात को जब वह सो रहा था, तो देर रात को पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटकर अलग कर दिया। अत्यधिक खून को बहते देख पत्नी मायके से फरार हो गयी। युवक की चीख सुनकर कमरे में पहुंचे ससुराल वालों को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।