धर्म। हिन्दू कैलेण्डर विक्रम सवंत के अनुसार 21 फरवरी 2020 को महाशिवरात्रि पर्व पुरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त शिव जी और माता पार्वती की पूजा करते हैं, माना जाता है महाशिवरात्रि के दिन पुरे मनोयोग से पूजा करने वाली की हरेक मनोकामना (Mahashivratri special mantra) पूरी होती है। महाशिवरात्रि मनाने के पीछे बताया जाता है, इसी दिन भगवान् शिव लिंग के रूप में धरती पर प्रकट हुए थे। शैव सम्प्रदाय के अनुयायियों के जीवन में महाशिवरात्रि एक विशेष स्थान रखता है।
यह भी पढ़ें : – इस महाशिवरात्रि पर चन्द्रमा और सूर्य का दुर्लभ संयोग बनाएगा इसे ख़ास
महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से भगवान् शिव की कृपा से अविवाहितों की जल्दी शादी होती है। सुहागिन महिलायें अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए भगवान् शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हालांकि भगवान् शिव को पूजा करके प्रसन्न करना इतना भी आसान नहीं है, इसके लिए हमे कुछ विशेष नियमों का पालन करना होता है। पूजा करते समय हमलोग कई मन्त्रों का उच्चारण करते हैं, लेकिन हरेक मंत्र का अलग फल मिलता है। मनवांछित मनोकामना पूरी करने के लिए विशेष मन्त्रों का जाप करना होता है, आइये आपको बताते हैं उस मंत्र के बारे में-
Mahashivratri special mantra
ॐ अच्युताय नम:
ॐ जगतगुरवे नम:
ॐ विश्वरूपाय नम:
ॐ ज्योतिरादित्याय नम:
ॐ अनिरुद्धाय नम:
ॐ हिरण्यगर्भाय नम:
ॐ उपेन्द्र नम:
ॐ अनंताय नम:
ॐ दयानिधि नम:
ॐ अजयाय नम:
ॐ अनादिय नम:
ॐ जगन्नाथाय नम:
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्||
यह भी पढ़ें : – सुख और सफलता पाने के लिए हमेशा इन बातों का ख्याल रखें वरना…
महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के रोग, भय, चिंता, दुःख दूर हो जाते हैं। हिन्दुओं के धार्मिक ग्रंथों में लिखा गया है की दुःख की घडी में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करने के साथ शिव चालीसा का भी पाठ जरूर करें।