मनोरंजन। बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रही है। विवादित मसलों पर अपने कमेंट की वजह से अनुराग अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पायल घोष ने ट्वीट करते हुए अनुराग पर आरोप लगाया की उन्होंने काम देने के बहाने उनका यौन शोषण किया। इस आरोप से तिलमिलाए अनुराग ने इसे बेबुनियाद बताया। इसके बाद अनुराग के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सितारे उतर पड़े। अभिनेत्री तापसी पन्नू समेत कई अभिनेत्रियां भी सपोर्ट में उतर गयी हैं। राधिका आप्टे (Radhika apte support Anurag) भी अनुराग के समर्थन में खुलकर सामने आ गयी हैं।

Radhika apte support Anurag
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने ट्वीटर पर लिखा – अनुराग कश्यप आप मेरे सबसे करीबी दोस्तों में शामिल रहे हैं। आपने इस इंडस्ट्री में मुझे हमेशा प्रेरित किया और मेरा समर्थन किया। आपने हमेशा मेरा सम्मान किया है, आपका साथ मुझे हमेशा प्यारा रहा है। जब से मैं आपसे मिली हूँ, आपके साथ मैंने खुद को बेहद सुरक्षित महसूस किया है। आप मेरी ज़िन्दगी में उन दोस्तों में शामिल हो, जिनके साथ मैं खुद को सुरक्षित महसूस करती हूँ। आपके लिए मेरे दिल बहुत सारा सम्मान और प्यार है।

आपको बता दें की अनुराग कश्यप इन दिनों यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। खबर है की पायल घोष आज अनुराग के खिलाफ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करा सकती है। पायल घोष द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने पर अनुराग तिलमिला उठे थे। अनुराग ने 20 सितम्बर को यौन उत्पीड़न के आरोप पर कई ट्वीट किये। जिसमे उसने इन आरोपों को बकवास और बेबुनियाद बताया।