बक्सर। बिहार के बक्सर के मुरार थाना अंतर्गत एक गांव से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। खबरों के मुताबिक़ दलित महिला के साथ 7 युवकों ने बेरहम तरीके से सामूहिक बलात्कार किया। फिर अपने कुकृत्यों को छिपाने के लिए पहले महिला के 6 वर्षीया बेटे को तड़पा-तड़पाकर मौत के घाट उतार दिया। महिला के साथ कुकृत्य (7 people gangrape with women) करने के बाद माँ और बेटे को एक ही साड़ी से बांधकर नहर में फेंककर भाग गए। सुबह जब ग्रामीण नहर की तरफ गए तो महिला का अर्धनग्न शरीर देखा। महिला के पेट से उसके मृत बच्चे को बाँध दिया था। नहर में अर्धनग्न महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। भारी मात्रा में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।
घायल महिला को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने पुलिस को रोते हुए बताया की, वह मायके से 6 हजार रुपये लेकर चौगाईं बैंक जमा करने गयी थी। साथ में 6 साल का बेटा भी था। रास्ते में ही ओझाबरांव गांव के भोला यादव और मीना राम अपने साथियों के साथ मिल गया। सभी लोग महिला को घसीटते हुए बधार में ले गए और वहशी भेड़िये की तरह महिला के जिस्म को नोचने लगे। बधार में महिला की साड़ी से उसके हाथ-पैर बाँध दिए और सामूहिक बलात्कार (7 people gangrape with women) करने लगे। महिला ने बताया की 7 लोगों ने कई घंटों तक लगातार उसके साथ गैंगरेप किया।
7 people gangrape with women
कई घंटों तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने से दर्द से तड़प रही महिला के साथ आरोपियों ने हैवानियत की हद पार दी, आरोपियों ने बच्चे के मुंह पर महिला को उल्टा लिटा दिया और खुद महिला के साथ बलात्कार करने लगे। महिला बच्चे को बचाने के लिए छटपटाने लगी, परन्तु दरिंदों के चंगुल से खुद को नहीं छुड़ा सकी। महिला के पेट से दबने की वजह से बच्चे का दम घुटने से मौत हो गयी। इसके बाद भी आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार (7 people gangrape with women) करना नहीं छोड़ा। महिला जब दर्द से बेहोश हो गयी तो, साड़ी से महिला के पेट से मृत बच्चे को बाँध दिया और दोनों को नहर में फेंक दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत बेहद खराब है, उसके पिता भी अस्पताल पहुँच गए हैं। बेहोशी की आलम में महिला बार-बार एक ही बात कह रही है, हमरा जे करे के बा कर ली, हमर बबुआ के छोड़ दीहीं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।